
नेपाल में चल रहे विद्रोह के मद्देनज़र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एसएसबी की 57वीं वाहिनी के जवान सीमा पर लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं और बनबसा क्षेत्र में गहन तलाशी की जा रही है ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की आपराधिक, तस्करी संबंधी अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए जवान रात दिन गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कमद उठाए जाएंगे।

