इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने ऑपरेशन सिंदूर में इसरो की महत्वपूर्ण भूमिका का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग 400 वैज्ञानिकों ने दिन-रात काम करके भारतीय सेना को महत्वपूर्ण मदद दी । ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन में इसरो के सैटेलाइट्स ने रियल-टाइम जानकारी, निगरानी और संचार में अहम भूमिका निभाई । डॉ.

नारायणन ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी सैटेलाइट्स ने बिना किसी रुकावट के लगातार काम किया और सेना को जरूरी मदद पहुंचाई

