विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक भारतीय नागरिक नेपाल की यात्रा टाल दें। जो लोग पहले से ही नेपाल में मौजूद हैं, उन्हें घर के अंदर रहने और बिना जरूरत सड़कों पर न निकलने की सलाह दी

गई है। विदेश मंत्रालय ने यह कदम नेपाल में हाल ही में बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों और अस्थिर हालात को देखते हुए उठाया है। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपडेट्स पर नजर रखें और आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करें
