
नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री केपी ओली के इस्तीफे की मांग की है । इस प्रदर्शन की शुरुआत सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हुई थी, लेकिन अब यह भ्रष्टाचार और सरकारी नाकामी के खिलाफ एक बड़े आंदोलन में बदल गया है । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह प्रतिबंध उनकी अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है और वे इसके खिलाफ लड़ेंगे ।

