
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रदर्शनकारियों के दबाव में आकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । यह इस्तीफा नेपाल में जारी व्यापक प्रदर्शनों और हिंसा के बीच आया है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों घायल हुए हैं । ओली के इस्तीफे के बाद भी राजधानी काठमांडू में तनाव बरकरार है। उनके भक्तपुर स्थित आवास को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले किया। अभी बताया जा रहा है कि ओली किसी सुरक्षित स्थान पर हैं। हिंसा में अब तक कई लोग घायल हुए हैं और नागरिक जीवन पर असर पड़ रहा है।
