
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो पिछले महीनों से भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए थे, अब अपने तेवर नरम करते दिख रहे हैं। हालिया बयान में ट्रंप ने कहा कि उनके पीएम नरेंद्र मोदी के साथ “बहुत अच्छे संबंध” हैं और भारत-अमेरिका संबंध “बहुत खास” हैं। यह बयान उस समय आया है जब व्यापार और तेल आयात को लेकर दोनों देशों के बीच महीनों से तनाव चल रहा था। ट्रंप के इस रुख को विशेषज्ञ सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। अमेरिका-चीन संबंधों के जानकार गॉर्डन चांग ने कहा कि ट्रंप का यह बयान अहम है और यह उनके भारत के खिलाफ हालिया कड़े रुख में बदलाव को दर्शाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे भारत-अमेरिका रिश्तों में सुधार की संभावना बढ़ सकती है।

