प्रयागराज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात गंभीर हो गए हैं। बीते दो महीनों में यह पांचवीं बार है जब गंगा का पानी खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा है। पानी बढ़ने से लेटे हनुमान मंदिर पांच बार डूब चुका है। बढ़ते जलस्तर का असर आम जनजीवन के साथ-साथ उन परिवारों पर भी पड़ रहा है जिनके अपनों का देहांत हुआ है। पारंपरिक घाट जलमग्न होने से दारागंज घाट ही एकमात्र स्थान बचा है जहां अंतिम संस्कार हो रहा है। भीड़ और जगह

की कमी के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

