बांग्लादेश सरकार ने इस वर्ष दुर्गा पूजा के समय सभी पूजा मंडपों के आसपास होने वाले मेलों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि इन मेलों में अक्सर नशीली दवाओं और शराब के सेवन जैसी असामाजिक गतिविधियां देखी जाती हैं, जो सुरक्षा और सामाजिक शांति के लिए खतरा हैं। यूनुस सरकार ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय का मकसद धार्मिक उत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है। अब पूजा मंडपों के आसपास सिर्फ

धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति होगी और कोई सार्वजनिक मेला आयोजित नहीं किया जाएगा। इस साल बांग्लादेश में लगभग 33,000 पूजा मंडप स्थापित किए जाएंगे, सरकार ने पूजा मंडपों में 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है ।

