
नेपाल की राजधानी काठमांडू से पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का एक वीडियो सामने आया है। इस्तीफा देने के बाद नेपाल आर्मी ने उन्हें सुरक्षित तरीके से राजधानी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि काठमांडू में हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच सुरक्षा कारणों से ओली को सेना की निगरानी में बाहर ले जाया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आर्मी के जवान उन्हें घेरे हुए हैं। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल में राजनीतिक संकट और गहरा गया है। राजधानी समेत कई इलाकों में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

