हरियाणा के अंबाला से इस वक्त की बड़ी खबर… शहर के विशाल मेगा मार्ट आउटलेट में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक मेगा मार्ट के भीतर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश

कर रहे हैं। वहीं, आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली करा लिया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

