नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और आगजनी भी की।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। नेपाल सरकार ने राजधानी समेत कई हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया है।

