– हरियाणा से खास खबर… मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने आगामी नवरात्रि उत्सव की तैयारियों पर भी फोकस किया।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर में होने वाले विकास कार्यों और उत्सव की तैयारियों से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और मंदिर परिसर सुरक्षित रहेगा।

