
नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर युवाओं का आक्रोश हिंसक प्रदर्शन में बदल गया है। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात बिगड़ने पर नेपाल में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मंगलवार सुबह वीरगंज के घंटा घर चौराहे पर पथराव कर रहे आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। रक्सौल-वीरगंज मुख्यपथ पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी है। रक्सौल में मैत्री पुल के पास शंकराचार्य द्वार से आवाजाही रोक दी गई है। कर्फ्यू के बीच कई भारतीय नागरिक नेपाल से किसी तरह वापस लौट रहे हैं।

