हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, नेरचौक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल से मिली धमकी के बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया। अस्पताल में भर्ती 300 से ज्यादा मरीजों को भी बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। बम निरोधक दस्ता, क्यूआरटी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। चार मंजिला अस्पताल भवन की तलाशी ली जा रही है और पार्किंग से

वाहन भी हटाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे के बीच इस धमकी से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। इससे पहले भी मंडी और शिमला में सरकारी दफ्तरों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि अब तक कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

