
दिल्ली के नॉर्थ दिल्ली इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। सब्ज़ी मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी बस्ती में कल देर रात एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त इमारत खाली थी। हालांकि, मलबे में कई वाहन दब गए। वहीं, पास की बिल्डिंग में फंसे 14 लोगों को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रेस्क्यू कर लिया है। कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। मौके पर बचाव कार्य अब भी जारी है।

