एंबुलेंस कर्मचारी ने किया उपमुख्यमंत्री संग स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन। लखीसराय – एंबुलेंस कर्मचारी लंबी हड़ताल करने के बाद आज नौवा दिन जब इन लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो लोगों ने आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे उपमुख्यमंत्री, कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री का पुतला दहन किया। इनलोगों ने कहा कि जायज मांगों के लिए अगर इतनी मेहनत करनी पड़ती है तो शायद हमे लगता है कि सरकार अंधी होने के साथ-साथ बहरी भी हो

चली है।उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, कंपनी जेन प्लस, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया गया। इनलोगों का कहा कि हमारी मांगे जायज है जिसे सरकार को देना होगा। ज्ञात हो कि बीते 3 सितंबर को एक एम्बुलेंस चालक की मौत सांप काटने से हो गया था जिसकी सुध लेने कोई नहीं पहुंचे। इनलोगों ने कहा कि वेतन पर्ची देना होगा, श्रम अधिनियम कानून पालन करना होगा और बीरेंद्र कुमार चालक की मौत का हिसाब भी देना होगा।

