अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोप के कुछ बड़े नेता जल्द ही अमेरिका पहुंचेंगे। ये नेता रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत करेंगे। ट्रंप के मुताबिक सभी नेता अलग-अलग समय पर अमेरिका आएंगे। वह न्यूयॉर्क में हुए यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से लौटने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। ट्रंप ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि किन-किन नेताओं का वॉशिंगटन दौरा तय है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों का मकसद शांति

प्रयासों को आगे बढ़ाना है और इसी एजेंडे पर बातचीत होगी। इस बारे में व्हाइट हाउस की ओर से भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ट्रंप ने आगे कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जल्द ही बातचीत करेंगे। हालांकि उन्होंने बातचीत की तारीख या प्रारूप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

