राजस्थान के जालौर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। भारी बारिश के चलते वीर वीरमदेव कॉलेज की दीवार ढह गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रशासन ने हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए जवाई बांध के गेट खोल दिए गए हैं। निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। कई रास्ते बंद हो जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

