लखीसराय (बिहार) चानन प्रखंड के लाखोचक गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते दस वर्षों से दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी कड़ी में खेत में फसल लगाने को लेकर महिलाओं के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। ग्रामीणों के मुताबिक, विवाद के दौरान उमेश यादव पक्ष के लोगों ने भगवान कुमार उर्फ छोटू (पिता खाड़ो

यादव) पर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मनीषा देवी (पति जंगली यादव) गंभीर रूप से घायल हुईं, जिनकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध किया। सूचना पर किउल व बन्नू बगीचा थाना की पुलिस पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

