कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों मलेशिया के लंगकावी में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे स्कूटर पर सवार और पर्यटन स्थलों पर नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को कर्नाटक में रहना चाहिए था, लेकिन वे बार-बार छुट्टियों पर निकल जाते हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई ब्रेक नहीं होता। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल पर हमला बोलते हुए लिखा कि वे चुपके से विदेश निकल गए और बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल झेल नहीं पाए। राहुल गांधी की यह यात्रा कांग्रेस और बीजेपी के बीच नई सियासी जंग का कारण बन गई है।

