राजस्थान विधानसभा में अखिल भारतीय रैगर महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों

ने स्वामी आत्माराम लक्ष्य के पैनोरमा निर्माण के लिए भूमि आवंटन करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने समुदाय से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

