मेक्सिको में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राजधानी मेक्सिको सिटी से करीब 130 किलोमीटर दूर अटलाकोमुल्को के फैक्ट्री क्षेत्र में मालगाड़ी और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर

पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बस रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

