राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नाहरगढ़ स्थित RTDC पड़ाव रेस्टोरेंट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें दर्जनों लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने महिला पर्यटकों से छेड़खानी की। जब युवतियों ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रेस्टोरेंट स्टाफ और पर्यटकों के बीच जमकर

हाथापाई हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस आरोपों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और गवाहों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

