दुबई इवेंट में उर्वशी रौतेला का मजेदार कारनामा वायरल |

दुबई इवेंट में उर्वशी रौतेला का मजेदार कारनामा वायरल |

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दुबई में हाल ही में हुए एक इवेंट में उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे खुद उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। रेड कार्पेट पर चलते हुए उर्वशी अचानक फैंस के फोन एक-एक करके छीनने लगती हैं। पहले तो लोग हैरान रह गए, लेकिन बाद में पता चला कि यह सब मजाक था।

उनके मैनेजर और गार्ड्स ने सभी फोन वापस लौटा दिए। वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने मजाकिया अंदाज में लिखा – “फैंस: सेल्फी प्लीज। मैंने कहा – ओके, मुझे सारे आईफोन दे दो।” फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे हंसी-मजाक कह रहा है तो कोई इसे बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की नकल बता रहा है। लेकिन सभी मान रहे हैं कि यह उनकी हंसमुख और जिंदादिल पर्सनैलिटी को दर्शाता है, जो उन्हें उनके फैंस के बीच खास बनाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *