श्रम मंत्रालय ने रोजगार और कौशल विकास के लिए नई पहल की | 

श्रम मंत्रालय ने रोजगार और कौशल विकास के लिए नई पहल की | 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। मंत्री मंडाविया ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। हम ‘नया भारत’ का निर्माण कर रहे हैं।

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, उन्हें स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाने और उन्हें एक ही मंच पर रोजगार संबंधी जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल बनाया गया है।” इस पहल के तहत युवा अब रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी सभी जानकारी एक जगह पा सकेंगे, जिससे उनके करियर के अवसर बेहतर होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *