अमेरिका से हैरान कर देने वाली खबर आई है। इंडियाना के वकील मार्क एस. जुकरबर्ग ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। वकील का कहना है कि पिछले आठ साल में फेसबुक ने उनके अकाउंट को पांच बार ब्लॉक कर दिया। फेसबुक का तर्क था कि वह किसी और का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं।

इससे वकील को करीब 11 हजार डॉलर यानी 8.2 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मार्क एस. जुकरबर्ग ने अपनी असली पहचान साबित करने के लिए फेसबुक को फोटो आईडी और क्रेडिट कार्ड की तस्वीरें भी भेजीं। मुकदमे के बाद Meta ने गलती स्वीकार करते हुए वकील से माफी मांगी और उनका अकाउंट बहाल कर दिया।

