चीनी स्टार्टअप कंपनी DeepSeek ने OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने वाला नया AI चैटबॉट लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी साल के अंत तक इस R2 मॉडल को पेश करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, DeepSeek का यह नया AI मॉडल बहुत कम इनपुट मिलने पर भी जटिल, मल्टी-स्टेप टास्क को आसानी से पूरा कर सकता है। यह पुराने एक्शन के आधार पर अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर भी कर सकता है। DeepSeek ने साल की

शुरुआत में R1 मॉडल लॉन्च किया था, जिसने सिर्फ 6 मिलियन डॉलर खर्च में ChatGPT और Google Gemini जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती दी। R2 मॉडल में टेक्स्ट रिस्पॉन्स के अलावा ट्रैवल प्लानिंग, सॉफ्टवेयर डिबगिंग और बिजनेस वर्कफ्लो जैसे कार्य शामिल होंगे। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हर जटिल काम के लिए इंसानी मदद अभी भी जरूरी होगी।

