धनबाद के बाघमारा में अम्बे आउटसोर्सिंग क्षेत्र में हुए लैंडस्लाइड और भूस्खलन की घटना का जायजा लेने पहुंचे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी। उनके साथ बाघमारा विधायक भी मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बाबूलाल मरांडी का कहना था कि — सरकार की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार को जनता के जीवन की कोई परवाह नहीं। राज्य की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। बीसीसीएल द्वारा

डीजीएमएस नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी और बाघमारा विधायक ने भरोसा दिलाया कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा और पीड़ित परिवारों को न्याय, मुआवजा और नौकरी दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर दोनों नेताओं ने साफ कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे।

