झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत इन दिनों खराब है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। लेकिन आज वे गाड़ी में सफर करते हुए सलाइन की बोतल टांगकर धनबाद पहुँच गए। विधायक का यह जज्बा देखकर उनके समर्थक और कार्यकर्ता भावुक हो उठे। लोगों ने कहा कि

जनता और क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी सक्रिय रखती है।

