
दिनांक 08 सितंबर 2025, सोमवार को मुनिडीह कोल वाशरी में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई, लेकिन वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सकी और विफल रही। यूनियन ने घोषणा की है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इसी क्रम में आगामी 15 सितंबर 2025 को मुनिडीह कोल वाशरी में “चक्का जाम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में बीजेपी लोयाबाद मंडल अध्यक्ष दिनेश रवानी, शंकर गोराई, राजकुमार पांडेय समेत यूनियन पदाधिकारी और स्थानीय समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों के समर्थन में “ढुल्लू महतो ज़िंदाबाद” और “शत्रुध्न महतो ज़िंदाबाद” के नारे भी गूंजे। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने साफ किया कि यह आंदोलन कर्मचारियों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए है और संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

