हम बात कर रहे हैं चैनपुर विधानसभा की जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट से चुनाव जीते मोहम्मद जमा खां जदयू में शामिल हो गए और बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भी हैं, बीएसपी जहां पहले स्थान पर रही वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर लेकिन कांग्रेस को पछाड़ते हुए चैनपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नीरज पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहे वहां कांग्रेस चौथे स्थान पर रही 2025 के विधानसभा चुनाव में नीरज पाण्डेय ने इस बार बीएसपी का दामन थामा है और उम्मीदवारी पर्चा भी दाखिल कर दिया है श्री पांडे का बीएसपी पर पूरा भरोसा है कि इस बार टिकट बीएसपी चैनपुर विधानसभा से उन्हें ही देगी हालांकि इस दौड़ में कई लोग शामिल हैं।

इस संबंध में बीएसपी के भावी प्रत्याशी चैनपुर विधानसभा से नीरज पाण्डेय ने बताया कि *चैनपुर विधानसभा का विकास ही मेरा मुख्य मुद्दा है और यही मुद्दा लेकर मैं लोगों के बीच जाऊंगा, हर व्यक्ति चाहता है कि हमारा विकास हो हमारे क्षेत्र का विकास हो हमारे क्षेत्र की जनता का विकास हो,टिकट पार्टी को निर्णय लेना है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व फैसला लेंगी,पिछली बार 2020 के चुनाव में भी बिहार सरकार के मंत्री जो चुनाव हारे थे वहीं लड़ रहे थे,इस बार भी मैं दो-दो मंत्री से लडूंगा एक वर्तमान और एक पूर्व मंत्री से लड़ूंगा और लड़ने के लिए तैयार हूं मेरे साथ जनता है मेरे साथ जनता का प्यार है और उनका आशीर्वाद है, फील्ड में तो मैं दिन-रात चल रहा हूं पार्टी का सिग्नल जैसे ही मिलेगा और आदेश मिलते ही मैं लड़ जाऊंगा,बीएसपी विधानसभा चुनाव पिछली बार भी जीती थी 2025 में भी चैनपुर से बीएसपी का ही विधायक बनेगा मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं ही बनुगा पार्टी जिसे टिकट देगी बीएसपी को हम लोग पूरी तरह मजबूती से जीताने का काम करेंगे, लोभ लालच में लोग पार्टी बदल देते हैं लेकिन आदमी को हमेशा स्थिर होकर करना चाहिए।

