
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अपडेट है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 10 सितंबर 2025 से शुरू होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार हेलीकॉप्टर सेवाओं का किराया पिछले साल की तुलना में लगभग 40-50% तक बढ़ सकता है। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी जैसे रूट्स से किराया बढ़ाकर ₹11,000 से ₹14,000 तक किया जा सकता है। बुकिंग जल्द करने की सलाह दी गई है क्योंकि सीमित सीटों के कारण स्लॉट तेजी से फुल हो सकते हैं। उड़ानें 15 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएंगी।

