
पंजाब में बारिश और बाढ़ से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। कई जिलों में गांव डूबे हुए हैं और सड़क संपर्क भी बाधित है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हालात का जमीनी स्तर पर जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी उन किसानों से भी बात करेंगे जिनकी हजारों एकड़ फसलें पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। राज्य प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं और केंद्र सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

