रोड नहीं तो वोट नहीं जनसुरज के सूर्यगढ़ा प्रत्याशी ने 15 दिनों में सड़क देने की बात कर डाली। लखीसराय – विधानसभा चुनाव के नजदीक आते-आते अलग अलग पार्टी के लोग आम लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्या को सुन रहे हैं इसी क्रम में चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के कछुआ गांव में लोगों ने जन सुराज के लोगों से साफ तौर पर कहा कि यहां सड़क की समस्या काफी अहम समस्या है यहां बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई विद्यालय भी नहीं है

जो लोग हमारी समस्या का निदान करेंगे उन्हें ही हम लोग वोट देंगे। वही इसको लेकर सूर्यगढ़ा विधानसभा के प्रत्याशी महेश यादव ने लोगों से कहा कि चुनाव के पूर्व ही आपकी सड़क की समस्या समाप्त कर दी जाएगी, इसको लेकर एक अहम बैठक रविवार 7 सितंबर के संध्या गांव में की गई।

