J R G A का कोयलांचल में आग़ाज़ 

J R G A का कोयलांचल में आग़ाज़ 

J R G A का कोयलांचल में आग़ाज़ एकजुट होना है समय की आवाज़। जी हां रविवार दिनांक 7 सितंबर को, धनबाद के यूनियन क्लब में ,झारखंड रेडिमेट गारमेंट एसोसिएशन ने एक सेमिनार आयोजित कर कोयलांचल के तमाम रेडिमेट गारमेंट व्यवसायियों से अपील की है कि वो इस संस्था से जुड़े जो कि आनेवाले समय में उनका न सिर्फ मार्गदर्शन करेगा बल्कि हर प्रकार की समस्याओं में उनके साथ खड़ा रहेगा , मौके पर उपस्थित जीटआ के अध्यक्ष अमितेश सहाय ,जो कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे,ने बताया कि यदि एसोसिएशन मजबूत होता है और सब मिलकर काम करें तो झारखंड को रेडीमेड गारमेंट्स का हब बनने से कोई नहीं रोक सकता है। यही नहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह भी मौके पर एसोसिएशन को प्रोत्साहित करते और सबको एसोसिएशन से जुड़ने की बात करती नजर आईं। मौके पर J R G A ke अध्यक्ष,अमिताभ , प्रोजेक्ट निदेशक डॉ0 शिप्रा,सचिव उत्तम जी,और कोषाध्यक्छ प्रभा त्रिवेदी के साथ साथ बहुत से गारमेंट्स, व्यवसाई,बुटीक चलाने वाले और अन्य लोग उपस्थित थें। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *