दिनांक 07.09.2025 दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में सेल – CCSO एवं जीवन ज्योति संस्थान – रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर – उम्मीद की किरण 2025 के समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री प्रभात कुमार, भा पु से, (एस एस पी, धनबाद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। रोटरी क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक श्री कमल संघवी जी ने सभी अतिथियों को बताया कि विगत 37 वर्षों से रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित जीवन ज्योति संस्थान दिव्यांजनों के सामाजिक उत्थान हेतु कार्य करती आ रही है। यह निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर जीवन ज्योति संस्थान (रोटरी क्लब ऑफ धनबाद) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया CCSO धनबाद के सहयोग से दिव्यांगजनों को उच्च गुणवत्ता वाले मॉड्यूलर कृत्रिम अंग प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था I इस शिविर मे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया – सी सी एस ओ के CSR योजना के अंतर्गत धनबाद में पहली बार 130 दिव्यागजनों को उच्च तकनीक के मॉड्यूलर पैर लगाए गए जो कि जयपुर फुट से कही ज्यादा आरामदायक और हल्के वजन के हैं। सेल – सी सी एस ओ के मानव संसाधन निदेशक , योगेंद्र पासवान जी ने अपने संबोधन में कहा कि जैसा

कि आप सभी को पता है कि हम सब के जीवन से स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया किसी न किसी रूप से जुड़ा रहता है उसी क्रम में हमारी ओर से दिव्यागजनों के लिए ये एक छोटा सा सार्थक प्रयास उनके जीवन को सुग्मय बनाने का है और भविष्य में भी हम रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के साथ मिलकर इस प्रकार के शिविर का आयोजन करते रहेंगे। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष नवल उपाध्याय जी ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का ध्येय वाक्य ही स्वयं से ऊपर समाज रहा है और उसी क्रम में हमलोग सेल कोलियरी डिविजन के साथ मिलकर ये प्रयास कर रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह के शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। आज के मुख्य अतिथि श्री प्रभात कुमार, भा पु से (एस एस पी धनबाद) ने रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के जीवन ज्योति संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपलोग सच में समाज के सबसे ज्यादा जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनको स्वावलंबी बनाने का एक सार्थक प्रयास कर रहे हैं।

