बक्सर से राजद सांसद और बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “ब्रेन डेड” बताया, वहीं उपमुख्यमंत्रियों की तुलना “ऊंट” से कर दी। सुधाकर सिंह ने कहा कि— “जब हाथी पागल हो जाता है तो ऊंट लगाए जाते हैं यही हाल बिहार का है। भाजपा और आरएसएस ने सरकार में दो ऊंट उपमुख्यमंत्री के रूप में लगा रखे हैं, ताकि सरकार को किसी तरह ‘कनेठी’ दी जा सके।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार में एक नहीं, आधा दर्जन मुख्यमंत्री हैं,

अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और यह सरकार केवल नाम की रह गई है। जनता जल्द ही इस सरकार को पूरी तरह बेदखल कर देगी। प्रशांत किशोर पर बोले सुधाकर — “निकम्मे लोग, नकाब पोस बन बैठे हैं” सांसद सुधाकर सिंह ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा “प्रशांत किशोर पहले मोदी के साथ दो करोड़ नौकरी और 15 लाख देने के नारे लगाते थे, फिर नीतीश को 2015 में सत्ता दिलाई, 2020 में भी प्रचार किया। अब नकाब पोस दल बनाकर राजनीति में आए हैं। ऐसे निकम्मे लोगों से क्या उम्मीद की जाए, जिन्होंने संस्थाओं को बर्बाद किया है।”

