
सदर प्रखंड के नावदा पंचायत के हरीहरा गाँव में रहने वाले असहाय व बुज़ुर्ग दंपति का सहारा दे रहे हैं अज़हर इस्लाम।उक्त बुजुर्ग दंपति से अज़हर की मुलाक़ात चुनाव से पहले पदयात्रा के समय हुई थी। वृद्ध व्यक्ति पैर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी आँखों की रोशनी भी जा चुकी हैं, जबकि उनकी पत्नी, पैर के अकड़ने की वजह से चल फिर नहीं पातीं। इनके घर में बिजली का कनेक्शन तक नहीं था, जिसे अज़हर ने लगवाया। तब से लेकर आज तक अज़हर के द्वारा हर महीने इनके घर राशन भेजा जाता है और ईद के समय कपड़े भी मुहैया कराई जाती है। अज़हर ने बताया कि दुख की बात है कि इस पंचायत के मुखिया ने ऐसे असहाय और गरीब परिवारों को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं दिया बल्कि अमीर लोगों को सुविधाएँ और लाभ पहुँचाई जाती है।अज़हर ने कहा कि चुनावी परिणाम उनका जो भी रहा हो, लेकिन आज भी वे गरीबों के आसपास खड़े रहते हैं।

