कैमूर जिले के भगवानपुर थाना परिसर में आज 07 सितंबर 2025, रविवार को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की अगुवाई में किया गया, जिसमें सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रभक्ति नारों के साथ हुई, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति में रंगा नजर आया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इस अवसर पर कहा कि – “हमारा पहला धर्म राष्ट्रधर्म है, और इसी उद्देश्य से थाना परिसर में अशोक स्तंभ की स्थापना की गई है। यह प्रतीक सदैव हमें

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।” बाइट — प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष, भगवानपुर कार्यक्रम में सामाजिक एकता और लोककल्याणकारी शासन की प्रेरणा देने वाले सम्राट अशोक के योगदान को याद करते हुए सैक जिलाध्यक्ष रोहित मौर्य ने कहा – “अशोक स्तंभ भारत की शान है। चार सिंहों वाला यह प्रतीक हमें सम्राट अशोक के आदर्शों की याद दिलाता है, जिन्हें हम आज भी पूर्णतः नहीं अपना पाए हैं। अब समय है कि हर सरकारी कार्यालय, स्कूल और संस्थान में इसे स्थापित किया जाए, ताकि जनमानस में सच्ची राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो।”

