
जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार को पोखर कैनाल के पास अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। जांच-पड़ताल के बाद मृतका की पहचान ललिता मरांडी के रूप में हुई।पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। मृतका की हत्या गला दबाकर और सिर पर वार कर की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।पुलिस अनुसंधान के दौरान आरोपी विजय हेंब्रम की संलिप्तता सामने आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

