यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि विधायक ने साढ़े तीन बीघा सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर रखा था। शनिवार को प्रशासन ने बाग की नापतौल कराकर बुलडोजर से सरकारी ज़मीन पर निशान लगाए। इकबाल महमूद के आम के बाग में बगैर अनुमति कटहल का पेड़ काटने का भी आरोप है।

एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि बगीचे की आड़ में कई भूखंडों का अस्तित्व खत्म कर उन्हें निजी बाग का हिस्सा बना लिया गया था। वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी ज़मीन को कब्ज़े से मुक्त कराया जा रहा है और कटहल के पेड़ मामले में अलग से कार्रवाई होगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि विधायक और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है।

