दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांवड़ शिविरों को सहायता दी गई थी, उसी तरह अब दिल्ली की सभी रामलीला समितियों और दुर्गा पंडालों को भी सरकार की ओर से 1200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। सीएम ने बताया कि इसके लिए एक समिति बनाई

गई है, जो किसी भी तरह की समस्या आने पर सरकार को सूचित करेगी। सरकार का दावा है कि इस कदम से धार्मिक आयोजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

