उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गंगा नदी का एक अनोखा नजारा सामने आया है। जिगना क्षेत्र के परमानपुर गंगाघाट पर ग्रामीणों ने देखा कि बादल मानो नदी का पानी अपनी ओर खींच रहे हों। यह दृश्य शुक्रवार शाम 4:09 बजे दिखाई दिया और लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो सोशल

मीडिया पर वायरल हो गया और घाट पर इसे देखने लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई और यह दृश्य खत्म हो गया।

