
SSP ने किया बैंक मोड़ थाना व टीओपी का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शनिवार को बैंक मोड़ थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख, केस डायरी, FIR रजिस्टर, मालखाना, हाजत और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। एसएसपी ने थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने अपराधियों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज करने, गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित टीओपी (थाना आउट पोस्ट) का भी दौरा किया। वहां उन्होंने परिसर की सफाई सुनिश्चित करने और सड़क किनारे जब्त वाहनों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

