ट्रंप ने सेमीकंडक्टर आयात पर टैरिफ लगाने की घोषणा की

ट्रंप ने सेमीकंडक्टर आयात पर टैरिफ लगाने की घोषणा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनकी सरकार जल्द ही सेमीकंडक्टर और चिप्स के आयात पर काफी बड़ा टैरिफ लगाने वाली है। यह घोषणा उन्होंने वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर के दौरान की, जिसमें एप्पल CIO टिम कुक सहित दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों के दिग्गज मौजूद थे । ट्रंप का यह फैसला अमेरिकी घरेलू विनिर्माण को मजबूती देने के लिए किया गया है। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिकी कंपनियों को घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा का फायदा मिले और वे अमेरिका में ही उत्पादन करें । हालांकि, यह फैसला अमेरिकी उपभोक्ताओं पर भी असर डाल सकता है। अगर ट्रंप ने सेमीकंडक्टर आयातों पर टैरिफ लगाया, तो इसकी वजह से मोबाइल फोन, कार, टीवी, फ्रिज और दूसरे डिजिटल उपकरण महंगे हो जाएंगे l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *