पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करने के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि केंद्र सरकार इसे GST के दायरे में लाने के लिए तैयार है, लेकिन राज्यों को इस पर सहमति बनानी होगी । उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल और डीजल को GST कानून में शामिल करने का

प्रावधान पहले ही कर दिया है, लेकिन अब राज्यों को एक साथ आकर इसकी दर तय करनी होगी । वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि GST लागू करते समय केंद्र सरकार की मंशा थी कि कुछ समय बाद पेट्रोल और डीजल को GST में लाया जाए, लेकिन इसके लिए राज्यों की सहमति आवश्यक है ।

