रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब दिया है, पुतिन ने कहा कि भारत एक आर्थिक महाशक्ति है। यह जवाब ट्रंप के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी । पुतिन ने कहा कि

भारत एक संप्रभु देश है और उसे यह तय करने का अधिकार है कि वह किसके साथ व्यापार करे । उन्होंने यह भी कहा कि रूस और भारत के बीच तेल व्यापार आपसी हितों और बाजार की परिस्थितियों पर आधारित है ।

