
कैमूर के मोहनिया में हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब 4:00 बजे एक कोयला कीे राख लोड ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा टकराई जिससे दरवाजे पर खड़ी मैजिक और मकान क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं मकान में रह रहे लोग बाल बाल बच गए. ट्रक चालक मुकेश कुमार पासवान, निवासी नबीनगर, पिता अंबिका पासवान, ने बताया कि एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक दाहिनी ओर डायवर्जन पर चढ़ गया. इस दौरान ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर प्रदीप कुमार पटेल के मकान में जा टकराया.इस टक्कर में मकान के साथ-साथ वहां खड़ी एक मैजिक वैन को भी क्षति पहुंची.मकान मालिक प्रदीप कुमार पटेल ने बताया कि वे उस समय सो रहे थे।

