
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से प्रतापगढ़ के लिए निकली एम्बुलेंस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। प्रतापगढ़ के राम दल पुरवा थाना मानिकपुर निवासी काळू राम का बीमारी से निधन हो गया था। परिजन उनकी डेड बॉडी लेकर एम्बुलेंस से प्रतापगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान थाना नंगला खंगर क्षेत्र के 650 माइल स्टोन पर एम्बुलेंस चालक को नींद की झपकी आ गई और एम्बुलेंस सामने चल रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीड़ा अधिकारियों ने दूसरी एम्बुलेंस से शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।

