
इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में महापौर के पुत्र ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार और सत्ता के बड़े चेहरों के सामने महापौर पुत्र ने दिलेरी दिखाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना की और उसकी बखिया उधेड़ दी। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। समर्थक और विरोधी दोनों ओर से तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

